इन रोग के मरीजों को जरूर खानी चाहिए हरी मटर, होंगे ये फायदे

सेहतराग टीम

सर्दियों का मौसम आते ही जहां एक तरह कई तरह की बीमारियां होने लगती है वहीं दूसरी बाजार में कई तरह की सब्जियां भी आने लगता है, जो हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। उन्हीं में से एक है हरा मटर जो स्वाद बढ़ाने का काम करता है। वहीं हरे मटर में आयरन, जिंक, मैगनीज, कॉपर के अलावा फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये शरीर को कई बीमारियों से बचाने का काम करता है। इसके अलावा ये कई एंटी ऑक्सीडेंट्स से युक्त होती है। जानें हरा मटर का सेवन किन लोगों को जरूर करना चाहिए।

पढ़ें- आंख आने की बीमारी’ से छुटकारा पाने का बेस्ट व्यायाम

हरा मटर खाने के फायदे (Health Benefits of Eating Green Peas in Hindi)

जिन लोगों की हड्डियां कमजोर हैं

जिन लोगों की हड्डियां कमजोर हैं उन्हें भी अपनी डाइट में मटर को शामिल करना चाहिए। मटर में विटामिन K पाया जाता है। ये विटामिन हड्डियों को खोखलेपन से बचाता है और उन्हें मजबूती देता है।

डायबिटीज पेशेंट जरूर करें इसका सेवन

मधुमेह के रोगी मटर का सेवन जरूर करें। ये आपके शरीर में इंसुलिन के स्तर को कंट्रोल करने का काम करता है। साथ ही ये ब्लड में ग्लूकोज के लेवल को बढ़ने नहीं देता है। जिसके कारण शरीर में शुगर का स्तर सामान्य बना रहता है। इसी वजह से मधुमेह के रोगियों को अपनी डाइट में हरा मटर को शामिल करना चाहिए।

जो हमेशा थकान महसूस करते हैं

जो लोग हमेशा थकान महसूस करते हैं उन्हें मटर का सेवन जरूर करना चाहिए। हरा मटर से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलेगी और आपकी थकान की समस्या भी दूर हो जाएगी। दरअसल, मटर में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है। जो शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है जिसके कि आप हमेशा अपने आपको एक्टिव फील करेंगे। 

ये लोग कम करें हरा मटर का सेवन

  • जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या है वो लोग हरा मटर का सेवन कम करें। ऐसे लोग अगर मटर का ज्यादा सेवन करेंगे तो उनकी समस्या और बढ़ सकती है। 
  • जो लोग कब्ज की समस्या से पीड़ित हैं वो भी मटर के सेवन से परहेज करें।

इसे भी पढ़ें-

जानिए, चावल खाने से शरीर पर पड़ने वाले असर के बारे में?

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।